News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छितौनी तटबंध का किया स्थलीय निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 9, 2023  |  1:54 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छितौनी तटबंध का किया स्थलीय निरीक्षण WhatsApp
Responsive image
  • हनुमानगंज गांव में चौपाल कार्यक्रम को किया संबोधित
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, जिलाधिकारी रमेश रंजन, एडीएम रहे मौजूद

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड स्थित छितौनी तटबंध पर बाढ़ बचाव कार्यों एवं हनुमानगंज गांव में चौपाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानीं एवं बाढ़ खण्ड के अधिकारियों से बाढ़ आने के पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं अधीक्षण अभियंता बाढ़ खण्ड सहित तहसील स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को खड्डा विकास खण्ड के छितौनी तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ खण्ड की परियोजनाओं के बारे में अधीक्षण अभियंता बाढ़ खण्ड से जानकारी ली और गण्डक नदी के बाढ़ के समय पानी के विस्तार सहित खेती- बारी एवं फसलों के नुकसान आदि विषयों को स्थानीय लोगों से पूछा। मंत्री ने स्पर का निरीक्षण करते हुए बांध पर चल रहे कार्यों, बाढ़ बचाव के परक्यूपाइन और मेंटिनेंस के विषय में गहनता से पुछताछ की और बाढ़ आने के पूर्व बंधे पर आने जाने की सड़क सहित सभी तैयारियों को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इसके बाद हनुमानगंज गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा एवं जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ शामिल होकर मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन आदि विभिन्न योजनाओं को जनता को मिल रहे लाभ व वंचित लोगों को इसका लाभ दिलाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम देवीदयाल वर्मा, तहसीलदार दिनेश कुमार, खड्डा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, डा. निलेश मिश्र, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, विजय कन्नौजिया, आनन्द सिंह सहित खड्डा एचएचओ अमित शर्मा, हनुमानगंज रामसहाय चौहान सहित तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking