News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एकजुटता के आह्वान के साथ तीन दिवसीय दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन सम्पन्न

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 16, 2021  |  7:31 PM

420 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एकजुटता के आह्वान के साथ तीन दिवसीय दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन सम्पन्न
  • समाज में सराहनीय कार्य करने वाले जागरूक लोगों को किया गया सम्मानित

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय उपनगर के लोहिया नगर मुहल्ला स्थित अम्बेडकर नवोदय विद्यालय परिसर में दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का रविवार से चल रहे राष्ट्रीय महाअधिवेशन का तीसरे दिन समाज की मजबूती विषय पर परिचर्चा के साथ सम्पन्न हो गया। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

राष्ट्रीय महाअधिवेशन के तीसरे दिन मंगलवार को परिचर्चा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन पूजन कर किया गया। अधिवेशन में विभिन्न प्रदेशों से आये विद्वतजनों ने समाज में हो रहे विघटन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए विश्वकर्मा समाज को एकजुट होने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना के साथ समाज को बहुत कुछ दिया है, जिसे जानने की जरूरत है। कहा कि अपना समाज अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलने के बजाय दूसरों के आगे हाथ फैलाने में लगे हुए हैं। इसका मूल कारण है अपने समाज में शिक्षा का अभाव, समाज के जो लोग शिक्षित होकर विभिन्न पदों पर विराजमान हैं, उनका कर्तव्य बनता है कि समाज के अंतर्गत फैली हुई अशिक्षा को दूर कर उनके जीवन में प्रकाश फैलाने का कार्य करें।अधिवेशन को राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदीलाल विश्वकर्मा ने गोरखपुर निवासी चंदन विश्वकर्मा को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सौरभ विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। विभिन्न प्रदेशों से आए पदाधिकारियों और विश्वकर्मा समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिमी बंगाल, बिहार, उड़ीसा आदि प्रांतों से पहुंचे प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस अधिवेशन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा रामप्यारे विश्वकर्मा, एमएम विश्वकर्मा, विश्वकर्मा शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान आयोजक सुदीप विश्वकर्मा व भुवनेश विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चंदन विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, अमित सोनी, मनोज विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, संतोष शर्मा, सुनील शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, रविन्द्रनाथ विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, सुशीला विश्वकर्मा, लालजी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking