News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: बाइक से गिरकर युवक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 12, 2024  |  5:26 PM

134 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: बाइक से गिरकर युवक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी
  • बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाया था, मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग -मठियां रोड़ पर सोमवार की दोपहर विशुनपुरा गांव के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के समीप तेज रफ्तार बाइक से एक युवक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया, सिर से अधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त...

सोहरौना गांव निवासी युवक मिथुन कुशवाहा पुत्र अर्जुन 22 वर्ष बाइक से अपनी बहन के घर विशुनपुरा गया था। विशुनपुरा बुजुर्ग गांव से निकलकर बहोरछपरा गांव की ओर नहर पकड़ कर जा रहा था, इसी दौरान बाइक गड्डे में जा गिरी और सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और सिर से अधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर एचएचओ नीरज कुमार राय, एसआई शशांक राय आदि मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। एचएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा
विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा

120 यजमानों ने किया सवालाख रुद्राभिषेक अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सावन माह के प्रारंभ में कथावाचक पं०अशुमानचार्या…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking