News Addaa WhatsApp Group Join करें

आल इण्डिया स्तर पर खड्डा की बैडमिंटन खिलाड़ी साक्षी को मिला तीसरा स्थान, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 22, 2021  |  7:54 PM

1,071 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आल इण्डिया स्तर पर खड्डा की बैडमिंटन खिलाड़ी साक्षी को मिला तीसरा स्थान, क्षेत्र का बढ़ाया मान

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर की साक्षी विश्वकर्मा बैटमिंटन खिलाड़ी के रूप में आल इंडिया स्तर पर मैच खेलेंगी। साक्षी ने इण्टर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन से खेलकर आल इण्डिया स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। इसकी सफलता पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

खड्डा उपनगर के वार्ड नं.9 शिवाजी नगर मुहल्ला निवासी मनोज विश्वकर्मा की बड़ी पुत्री साक्षी विश्वकर्मा की शुरू से ही बैटमिंटन में रूचि रही। वह पं.रविशंकर शुक्ल केन्द्रीय विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ से बीपीएड कर रही है। वह वहां बैटमिंटन में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में स्थान बनाते हुए इण्टर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन के गुवाहाटी में आयोजित मैच में आल इण्डिया स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है।

उसकी पढ़ाई खड्डा के सरस्वती शिशु मंदिर व स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज में इण्टरमीडिएट तक हुई है। फैजाबाद से उसने बीपीईएस का कोर्स किया है। इसकी सफलता पर सांसद विजय दूबे, वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र, प्रधानाचार्य केदार प्रसाद गुप्ता, नत्थू शर्मा, सुरेंद्र पाण्डेय, नित्यानंद वर्मा, दुर्गेश्वर वर्मा, विजय कन्नौजिया, वेदब्यास सिंह, श्यामसुंदर सिंह, संजय शर्मा, डा.सीपी सिंह आदि ने हर्ष जताया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking