News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी में फिर खाकी पर लगा दाग, दरोगा रिटायर सीओ से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार! देखे वीडियो

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 31, 2021  |  10:37 AM

1,509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में फिर खाकी पर लगा दाग, दरोगा रिटायर सीओ से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार! देखे वीडियो

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को बिजनौर थाना क्षेत्र के नतकुर चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड सीओ बीएल दोहरे ने ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें धाराएं बढ़ाने के नाम पर विवेचना कर रहे आरोपी दारोगा राधेश्याम यादव ने रिश्वत मांगी थी। जिसको देने के लिए दोहरे के साथ पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम बिजनौर चौराहे पर रंगे हाथों आरोपी दारोगा को दबोच लिया।

आपके लिए और..- नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

यहाँ देखे वीडियो!

20 लाख की हुई थी ठगी: हिन्द नगर निवासी रिटायर्ड सीओ बीएल दोहरे ने बताया कि करीब एक साल पहले उनसे मंडी परिषद का चेयरमैन बनाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी हुई थी, तब उन्होंने सरोजनीनगर थाने में सौरभ सैनी समेत सात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। नव सृजित थाना बिजनौर में यह मुकदमा स्थानांतरित हो गया, जिसकी विवेचना दारोगा राधेश्याम यादव कर रहे थे। आरोप है कि दारोगा बिना रिश्वत के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाह रहे थे। कुछ भी कहने पर वह रिश्वत की मांग कर रहे थे।

रंगे हाथों टीम ने पकड़ा: रिश्वत मांगने से परेशान होकर पीड़ित ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी। बीएल दोहरे ने बिजनौर चौराहे के पास दारोगा राधेश्याम यादव को 5 हज़ार रुपये दिए। इसी दौरान मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने राधेश्याम यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम दारोगा को गिरफ्तार कर पीजीआई थाने लेकर पहुंची। जहां दारोगा राधेश्याम यादव से पूछताछ की जा रही है। वहीं, एंटी करप्शन टीम का कहना है कि आरोपी दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking