कुशीनगर। लक्ष्मीगंज बाजार में पारंपरिक भेष-भूषा धारण कर भक्त खाटू श्याम के भजनों पर झूमते रहे, बाबा श्याम का भव्य सुसज्जित रथ पूजन व आरती के बाद शोभायात्रा मे ढोल नगाड़ों के साथ शंकर मंदिर से मेन मार्केट, सर्राफा बाजार, मालवीय नगर, स्टेशन रोड, श्रीराम चौक होते हुए उत्सव स्थल पर पहुँचा| शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत व पुष्प वर्षा भी किया|
श्री श्याम ज्योति मण्डल, लक्ष्मीगंज के मीडिया प्रभारी ऋषभ गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके बाद श्याम प्रभु का मंगल पाठ का सस्वर वाचन सौरभ गाड़िया व उनकी टीम द्वारा किया गया व शाम 8 बजे से आमंत्रित भजन प्रवाहक राम श्याम बंधु, कुंदन अकेला व सुमन गोस्वामी द्वारा भजनों की हाजिरी लगाई जायेगी|
शोभायात्रा में मुख्य रूप से पंकज पोद्दार, दीपक अग्रवाल, नवनीत गाड़िया, अनिल अग्रवाल, सुरेश पोद्दार, योगेंद्र गर्ग, गुड्डू गुप्ता, टीटू, नरेन्द्र गाड़िया, श्यामबदन अग्रवाल, आदित्य,श्यामा अग्रवाल, घोंचू, महिमा, सरिता पोद्दार, कविता गाड़िया, सुनीता अग्रवाल, मनीषा गाड़िया, लड्डू, संगीता अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की उपस्तिथि काफी सराहनीय रही|
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…