रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नं0 1अंबेडकर नगर (पपउर) में माँ काली मंदिर के परिसर पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन रविवार को कथावाचक आचार्य पंडित कृष्णा मणि त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण- रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण- रुक्मिणी विवाह को एकाग्रता से सुना। कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गये।
कथावाचक ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी, श्रीकृष्ण- रुक्मणी के विवाह उत्सव की कथा का श्रवणपान करते हैं उनका वैवाहिक जीवन हमेशा सुख मय रहता है। उन्होंने कहा कि प्रेम में परमात्मा का वास होता है । प्रेम साधन और साध्य दोनों हैं लेकिन मोह में यह गुण नहीं पाया जाता है। हमें मोह का त्याग कर प्रेम की उत्कर्ष राह पर चलना चाहिए। रुक्मणी विवाह प्रसंग में कथावाचक और उनके सहायक पंडित शिवम तिवारी और अंकुश शुक्ला ने मंगल गीत भी गाया।
इस अवसर पर रामाधार राव, परशुराम राव ,रामप्रीत राव, कैलाश राव ,राजेश राव राजेंद्र राव, जयप्रकाश राव,संजय राव राजन राव, अनिल राव, बंटी राव रमाशंकर गुप्ता , रामधनी , बंशराज,राजकिशोर गुप्ता रामविलास यादव, फूलबदन सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…