कसया। कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया चौराहे के समीप सोमवार को फोरलेन हाइवे पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार अधेड़ दंपती बस की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को गंभीरावस्था में इलाज के लिए कसया सीएचसी से बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार प्रेमवलिया वार्ड निवासी 58 वर्षीय उमेश चंद्र राय अपनी पत्नी 54 वर्षीय प्रभावती देवी के साथ ससुराल जाने के लिए हाइवे पार कर रहे थे।इसी बीच वे कसया से तमकुही जाने वाली बस की चपेट में आकर सड़क पर गिरकर चुटहिल हो गए।
परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कसया ले गये जहां से दोनों को गंभीरावस्था में गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…