News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 17, 2024  |  6:54 PM

238 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
  • 67 रक्तदानियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कसया, कुशीनगर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 67 रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा में योगदान देते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में रक्त संग्रहकर्ता के रूप में कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

शिविर का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर के निदेशक प्रणेश कुमार राय ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “रक्तदान जीवनदान है। यह एक ऐसा कार्य है जो न केवल किसी की जान बचाता है बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी देता है।”

रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “रोटरी क्लब कुशीनगर सदैव समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता आया है।”
रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी संस्थानों विशेष कर एयरपोर्ट अथॉरिटी कुशीनगर का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह रक्तदान शिविर समाज सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। रोटरी क्लब भविष्य में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा।”

रोटरी क्लब के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा, “रक्तदान से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह एक नैतिक जिम्मेदारी भी है। मैं सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों को उनके उत्साहपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं।”

शिविर में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस आयोजन ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, संस्कार भारती के प्रति महामंत्री अनिल कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, निदेशक डॉ सुनील सिंह, निदेशक गोपीचंद कसौधन, रक्तदान शिविर संयोजक शम्भू कुशवाहा, फैयाज खान, अश्वनी जायसवाल, राजीव तिवारी, आनन्द जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, वरुण कुमार यादव, हेमन्त गर्ग, गोविंद सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, सत्येन्द्र राय, शोभा राय, एचडीएफसी के सत्य प्रकाश राव, वृद्धआश्रम की प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जू , हदीश मंसूरी, शीतला प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, अनुभव मिश्रा, बब्बू लाला, रवि प्रताप सिंह, ललित, राजन कुमार मद्धेशिया, कैलाश, मनीष सिंह, सतेंद्र राय, शुभम जायसवाल, प्रेमचंद्र, गोविन्द सिंह, महबूब खान, नितेश कुमार पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, सोनू जायसवाल, योगेश कुमार, राहुल सोनी, राकेश यादव, रियाजउद्दीन वारसी, शुभम, आयुष दुबे, पुनीत कुमार, उमेश चंद्र, सोनू सिंह, रितेश चौबे, अमित कुमार सिंह, जैनुल अली, गौतम कुमार पटेल, अजय कुमार, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, उमेश चंद जायसवाल उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking