News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 18, 2024  |  7:08 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु

कसया। कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नं 3 संत गाडगे नगर (सपहा नौका टोला) में रविवार की देर रात मार्ग दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कसया सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मिली जानकारी के अनुसार कसया तुर्कपट्टी मार्ग पर रविवार की देर रात एक ही बाईक पर सवार 2 लोग किसी निमंत्रण से लौट कर वापस कसया अपने घर आ रहे थे। अत्यधिक कोहरा होने के वजह से दिखाई न देने के वजह से रोड के किनारे गन्ना लदी खड़ी ट्रक में भीड़ गए। जिससे बाइक सवार सुरेश पटेल पुत्र श्रीनाथ पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी सबया और सचिन कुमार गौड पुत्र रामबली गौड उम्र 25 वर्ष निवासी गोपालगढ बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने घायलों को ईलाज हेतु सीएचसी कसया भिजवाया और परिजनों को भी सूचित किया। ईलाज के दौरान सुरेश पटेल को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वही बुरी तरह से घायल सचिन कुमार को डाक्टरों द्वारा गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कसया एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही मृतक के घर पहुंचे गांव के लोग

सूचना मिलते ही गांव के लोग काफी मात्रा में मृतक के घर पहुंच परिवार के लोगो को ढांढस बढ़ा रहे है। जिसमें सभासद अमेरिकन सिंह, लक्ष्मण यादव, उमेश यादव, पृथ्वी शुक्ला, ओम प्रकाश सिंह, सौरभ मणि आदि लोग शामिल रहे। पूरे गांव में शोक की लहर है।

सुरेश पटेल काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। अपने परिवार के जीवकोपार्जन के लिए गांव के ही पास ठेला लगाता था। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

सचिन दो भाइयों में बड़ा लड़का होने के वजह से पिता के काम में हाथ बटाटा था। पिता का घर पर ही भुजा भुजने का कार्य है। जिससे उसका और उसके परिवार का जीवकोपार्जन चलता था। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking