News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सीएमओ सुरेश पटारिया पहुंचें मुसहर बस्ती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2024  |  5:22 PM

214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सीएमओ सुरेश पटारिया पहुंचें मुसहर बस्ती WhatsApp
Responsive image
  • सैंकड़ों मुसहरों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, चौपाल आयोजित कर मुसहरों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में दी जानकारी

कसया। गुरुवार को कसया तहसील क्षेत्र के खदही मुसहर बस्ती में स्वास्थ्य कैंप आयोजित हुआ। इस दौरान सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटारिया मुसहर बस्ती पहुंचें। मुसहर बस्ती में घर-घर जाकर मुसहरों का हाल चाल जाना और इस दौरान सीएमओ श्री पटारियां ने स्वास्थ्य परीक्षण कर लोगो को दवाएं दिया साथ ही मुसहर बस्ती में चौपाल आयोजित कर मुसहरों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

सीएमओ ने मुसहरों को जागरूक किया साथ ही मुसहर बस्ती में स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन हुआ जिसमे सैंकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी गयी साथ ही सीएमओ ने दर्जनों लाभार्थियों को गोल्डेन आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। मुसहर बस्ती में रैली निकालकर दस्तक अभियान के तहत संचारी रोगों के प्रति भी लोगो को जागरूक किया गया।

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक कसया मार्कण्डेय चतुर्वेदी, डॉ संजय सिंह, सुपरवाइजर हरिवंश गुप्ता, प्रकाश कुमार, डॉ सावित्री सिंह, मीरा दूबे समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking