News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग दंपत्ति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की मौत

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 1, 2024  |  4:53 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग दंपत्ति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की मौत

कसया। रविवार को कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित सुखारी छपरा के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल सड़क पार कर रहे दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मिली जानकारी के मुताबिक,नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर 21 बुद्ध नगरी (सुखारी छपरा) निवासी फूलबदन पाठक (उम्र करीब 75 वर्ष) पत्नी मंजू देवी (उम्र करीब 70 वर्ष) रविवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे घर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पैदल पार कर रहे थे। इस बीच कुशीनगर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दुर्घटना स्थल पर आई पुलिस ने दोनों को सीएचसी कसया भेजवाई। जहां चिकित्सकों ने महिला मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि फूलबदन पाठक का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया। जहां रास्ते में ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई।

इस बाबत चौकी इंचार्ज कुशीनगर गौरव शुक्ला ने बताया कि बाइक और आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking