News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: युवती ने नदी में लगाई छलांग, स्थानीय लोगों व पुलिस ने बचा ली जान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 26, 2024  |  7:52 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: युवती ने नदी में लगाई छलांग, स्थानीय लोगों व पुलिस ने बचा ली जान

कसया।राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर छोटी गंडक नदी पर बने पुल से मंगलवार को अपराह्न 2:30 बजे एक युवती ने नदी में छलांग लगा दिया । जिससे लोगों में सनसनी फ़ैल गई । घटना को देखने के बाद तैराक लोगों ने नदी में कूद कर उसे बाहर निकाला और उसकी जान बचाई । सूचना पर देवरिया के हेतिमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक सिंह हेड कांस्टेबल अरविंद कुशवाहा, राधेश्याम यादव , विवेक यादव दिलीप पंकज के साथ तत्काल घटनास्थल पंहुच गये और युवती को इलाज हेतु सामुदायिक केंद्र कसया भेजवाया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मंगलवार को अपराह्न लगभग ढाई बजे कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दिनदहाड़े छोटी गंडक नदी पर बने पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसे देख लोगों में अफरातफरी मच गई । उसे डूबते देख लोगों ने नदी में जाकर उसे बाहर निकाला । इसी बीच चौकी इंचार्ज हेतिमपुर दीपक सिंह हेड कांस्टेबल अरविंद कुशवाहा, राधेश्याम यादव व कांस्टेबल विवेक दिलीप पंकज मौके पर पहुंचे और युवती को एम्बुलेंस बुलाकर उपचार हेतु कसया भेजवाया। जहां इलाज चल रहा है।

कुशीनगर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज चल रहा है, खतरे से बाहर है। युवती के परिजनों को सूचित किया गया था। परिजन अस्पताल में मौजूद है। परिजन बता रहे कि पारिवारिक कलह के वजह से युवती नदी में छलांग लगाई थी। विधिक कारवाई किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking