News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुबेरस्थान: अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान का बोर्ड फूँक कर माहौल खराब करने की किया कोशिश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 18, 2022  |  4:27 PM

1,303 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुबेरस्थान: अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान का बोर्ड फूँक कर माहौल खराब करने की किया कोशिश WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सखवनिया बुजुर्ग के खान टोला के क़ब्रिस्तान का बोर्ड गुरुवार की रात में अराजक तत्त्वों द्वारा फूँक कर माहौल खराब करने की कोशिश की गई।इसकी जानकारी जब उक्त गांव के लोगों को हुई तो वह सुबह कब्रिस्तान के पास भारी संख्या इकट्ठा हो गए ।इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर दो थानों कुबेरस्थान व कसया की पहुँची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और चलते बने।गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से होलिका दहन की रात में ऐसे घटना को अंजाम देकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही।कभी कब्रिस्तान के पास आग लगा दिया जाता है तो कभी कब्रिस्तान के बोर्ड को जला दिया जाता है।अराजक तत्व गांव के अमन चैन को बिगाड़ने की कोशिश में लगें रह रहे हैं।स्थानीय पुलिस को सूचना देने पर पुलिस का कहना रहता है कि कब्रिस्तान कसया थाना क्षेत्र के शिवुपर बुजुर्ग में आता है जिससे हम कोई कार्यवाही नही कर सकते।इस बार लोगों ने कसया थाने को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

लेकिन आशर्चय की बात है यह है कि त्योहार के समय इस संवेदनशील घटना को लेकर पुलिस की निष्क्रियता देखने को मिली कि पुलिस घटना स्थल का दौरा कर चलती बनी ,कोई जिम्मेदार पुलिस अफसर वहाँ नहीं पहुँचा ,नाही वहाँ एहतियात के तौर पुलिस बल तैनात किया गया कि कोई अनहोनी न हो।जबकि आज अल्पसंख्यक समुदाय का शबे बारात त्यौहार है तो कल हिन्दू समुदाय का होली पर्व है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking