News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किसानों और पुलिस की बीच हुई झड़प, बिरला चीनी मिल द्वारा डिस्टलरी लगाए जाने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 1, 2024  |  6:13 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसानों और पुलिस की बीच हुई झड़प, बिरला चीनी मिल द्वारा डिस्टलरी लगाए जाने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला

सुकरौली/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र हाटा के अंतर्गत आने वाले के ढाढ़ा चीनी मिल की डिस्टलरी लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने से किसानों ने रोक दिया था।

आपके लिए और..- कुशीनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का...

किसान का आरोप था कि उनकी बची हुईं जमीन अधिग्रहण होने से उनके सामने अपनी जीविका का संकट आ जाएगा। जिससे वर्षों से किसानों के विरोध के कारण जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका। लिहाजा, रविवार की सुबह कई थानों की पुलिस जमीन अधिग्रहण करने पहुंची। लेकिन उन्हें आज भी किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों से पुलिस की खूब नोकझोंक हुई। मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा।

मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दर्जनों किसानों को हिरासत में लिया है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking