Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

कुशीनगर: फंदे लटककर किशोरी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सुनील नीलम
Nov 11, 2024, 6:12 PM IST • अब तक 210 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • मौके से बरामद हुए सुसाइड नोट, पुलिस ने पीएम हेतु भेजा शव

तुर्कपट्टी।तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के मिश्रौली  टोला में सोमवार को सुबह एक चौदह वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा ने घर के कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट भी लिखा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त गांव निवासी भूखल वर्मा की चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। उनमें से दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सोमवार को भूखल वर्मा की पत्नी एक विवाहित व एक अविवाहित पुत्री के साथ छत पर भोजन बना रही थी। भूखल व दोनों पुत्र गांव में थे। सबसे छोटी पुत्री अनुराधा उर्फ चुलबुली नीचे के कमरे में थी। भूखल की बड़ी पुत्री किसी कार्यवश नीचे आई तो कमरा बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक प्रत्युत्तर नहीं मिला।

Advertisement

कमरे में बने झरोखे से झांक कर देखा तो अनुराधा बरजा पर रखे बांस से लटक रहे गमछा के फंदे से झूला रही थी। शोर मचाने पर जुटे परिजनों ने किसी तरह भीतर से बंद दरवाजे को खोल अनुराधा को नीचे उतारा लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर
एसएचओ संजय कुमार, एसआईगण सभापति सिंह ,कैलाश यादव, रणविजय सिंह, राहुल कुमार राय, एचसीपी अरविंद सिंह, बीपीओ योगेश कुशवाहा, महिला कांस्टेबल ज्योति झा आदि की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें मृतका ने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से मरने जा रही है, इसमें किसी स्वजन को परेशान न किया जाए। पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु का कारण पता चलेगा।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi