News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 8, 2024  |  7:19 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी WhatsApp

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ में शुक्रवार की सुबह एक 52 वर्षीय व्यक्ति शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर के लोग छठ घाट पर गए कि तब अकेले गर में मौजूद उक्त व्यक्ति ने घर से आधा किलोमीटर दूर नहर के किनारे मौजूद आम के पेड़ से कपड़ा से बने फंदे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर लिया था। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन पेड़ से लटक रहे व्यक्ति को उतार कर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पीएम हेतु भेज दिया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के मटिहरवा टोला निवासी सुरेश प्रसाद गोंड उर्फ जयनारायण पुत्र गिरिजा शंकर के परिजन शुक्रवार की सुबह पूजा करने गांव बरवा खास स्थित छठ घाट पर गए थे। सुरेश घर में अकेले थे। परिजन करीब आठ बजे पूजा करके घर आए तो सुरेश का पता नहीं चला। कहीं गए होंगे यह सोचकर सब लोग अपने अपने काम में जुट गए। भोजन बनने के बाद एक फिर सुरेश की तलाश होने लगी। इधर गांव का एक युवक आधा किलोमीटर दूर नहर के किनारे किसी कार्यवश गया तो सुरेश को आम के पेड़ से लटकता देख शोर मचाया। परिजनों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे व शव को उतार सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुरेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार भी उक्त अस्पताल पहुंच गए। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तहरीर व सुसाइड नोट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking