News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सड़क गढ्ढे में हुई तब्दील, अवागमन में परेशानी

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Nov 12, 2024  |  6:43 PM

96 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क गढ्ढे में हुई तब्दील, अवागमन में परेशानी WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय ग्राम सभा से मंसूरगंज को जा रही मुख्य सड़क का हाल बेहाल हो गया है जिसको लेकर संबंधित लोग भी उदासीन दिख रहे हैं I आलम यह है कि जगह जगह टूट कर यह सड़क छोटे बड़े गढ्ढों में तब्दील हो गई इस सड़क पर उभरे हुए गढ्ढों से अवागमन के दौरान लोगों को जहां परेशानी हो रही है वहीं क्षेत्रीय लोगों में दुर्घटना की आशंका भी बलवती जा रही है I

विदित हो कि कप्तानगंज विकास खंड अंतर्गत स्थित बोदरवार ग्राम सभा से निकली हुई यह मुख्य सड़क मंसूरगंज ग्राम सभा में स्थित ज्ञानोदय इंटर कालेज के पास परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग को जोड़ रही है इस मुख्य सड़क से जुड़े हुए मंसूरगंज, हरपुर मछागर पुरवा कठहिया,पड़खोरी – अगया, पुरवा राजी, कुंदूर,अवरहीं कृतपुरा बड़ा टोला,पुरवा महेश टोला,बढ़ई टोला, मल्ल टोला, मरचहवा, चोरहवा, और पोखरा टोला, गंगराई खास,पुरवा ढोढ़हवा, तिवारी टोला, शिव टोला, गदहीला, भलुही आदि ग्राम सभाओं के लोगों के लिए प्रमुख सड़क है I इस सड़क मार्ग से आए दिन अपने दैनिक कार्यों को संपन्न करने के लिए लोगों का अवागमन होता रहता है I इतना ही नहीं इस सड़क पर विद्यालयों के छोटे बड़े वाहनों का भी संचालन होता है I यह सड़क कई जगहों पर टूट कर छोटे – बड़े गढ्ढों में तब्दील हो गई है I जिसके कारण यात्रा के दौरान बड़े वाहनों में सवार बच्चों सहित लोगों को जहां हिचकोले खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है I वहीं सड़क पर उभरे हुए गढ्ढों को देख गंगासागर निषाद, गुड्डू निषाद,अशोक, ज्ञानेंद्र शर्मा, बाबूलाल गौतम, रामदयाल निषाद, प्रेम सागर,बाबुराम निषाद, हरिप्रसाद चौधरी, रामप्रवेश मिश्रा, गुलाबचन्द, देवनरायन वैश्य, ज्योतिभान सिंह, राजवंत प्रसाद,राम वकील सिंह आदि ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अविलंब सड़क पर उभरे हुए छोटे बड़े गढ्ढों को ठीक कराने की मांग की है l

इस संबंध में विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौण ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश में सभी सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने का कार्य किया जा रहा है बरसात अब समाप्त हो गई है शीघ्र ही इस सड़क पर भी कार्य प्रारंभ हो जायेगा I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking