News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विवेचना में लापरवाही पर एसपी हुए सख्त, पढ़े क्या दिए आदेश!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 30, 2024  |  9:09 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विवेचना में लापरवाही पर एसपी हुए सख्त, पढ़े क्या दिए आदेश!
  • तमकुहीराज सीओ सर्किल के पांच विवेचकों का होगा प्रारंभिक जांच

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा सीओ सर्किल तमकुहीराज के समस्त थानों पर पंजीकृत धोखाधड़ी, कूटरचना, फर्जी बैनामा, जालसाजी, फर्जी बिजा, पैसों के गबन,वित्तीय लेनदेन आदि के लम्बित अभियोगों के संबंध में शनिवार को समीक्षा गोष्ठी कर विवेचनाओं के निस्तारण का प्रशिक्षण करवाया गया व टिप्स दिये गये।

आपके लिए और..- गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम...

स्मरण रहे कि गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचनाओं को निस्तारित करने के लिए विवेचको का प्रशिक्षण करवाया गया व टिप्स दिये गये कि विवेचनाओं को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर मानक अनुसार जांच योजना बना कर निस्तारित किया जाय तथा यदि किसी विवेचना में साइबर क्राइम की संलिप्तता पायी जाती है तो संबंधित खातो की भी गहनता से जांच करते हुए मनी ट्रेल स्टेबलिश किया जाय व साइबर अपराधी को भी ट्रेस किया जाय एवं फोरेन्सिक जांच करते हुए साक्ष्य संकलन कि कार्यवाही की जाय। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों पर लंबित मुकदमों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई जिसमें थाना पटहेरवा पर तीन, तमकुहीराज पर छः, चौराखास पर छः, तरयासुजान पर छः, सेवरही पर ग्यारह, विशुनपुरा पर चार व बरवापट्टी पर दो अभियोग लंबित पाये गये जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विवेचकों पर नाराजगी प्रकट करते हुए कड़ी फटकार लगाई गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने के कारण थाना तमकुहीराज के तीन विवेचक, थाना सेवरही के एक व थाना विशुनपुरा के एक विवेचक का प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए । पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को कड़े निर्देश दिये कि गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर प्रगति परिणाम के साथ तीन दिवस के अन्दर अवगत करायेंगे तथा सभी विवेचक मुकदमों में फिंगर प्रिंट, हार्ड पेपर पर इंकलेट फिंगर प्रिंट पैड से नमूना लेकर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण विवेचना निस्तारित करेंगे एवं लंबित मुकदमों को न्यूनतम स्तर पर लायेगें।

इसके अतिरिक्त थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking