News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 17 लोगो को विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख 90 हजार की ठगी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 9, 2023  |  5:06 PM

116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 17 लोगो को विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख 90 हजार की ठगी

हाटा/कुशीनगर । विदेश भेजने के नाम पर जालसाजों ने 17 बेरोजगारो को फर्जी बीजा देकर किया 11लाख 90 हजार रुपए की ठगी, युवकों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंप कार्यवाही की मांग किया है।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा निवासी परसन सिंह,मनीष सिंह अजीत मणि त्रिपाठी, धनश्याम तिवारी सहित अन्य दर्जनो लोगों ने प्रयागराज में स्थित एस आर टेक्निकल सर्विस धोवीघाट चौराहा द्वारा एक मार्च को एक विज्ञापन छपा था जिसमें उज़्बेकिस्तान की एक कम्पनी में मजदूरो की आवश्यकता है। विज्ञापन देखने के बाद विज्ञापन में छपे मोबाइल नम्बरों पर इन सभी युवकों द्वारा जानकारी ली गयी और आफिस से बताया गया कि उज़्बेकिस्तान में बम्पर मजदूरो की आवश्यकता है।कार्यालय में तैनात कर्मचारी ने बताया कि एक आदमी का सत्तर हजार लगेगा और वहां पर बम्पर सैलरी है।

आपके लिए और..- इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने...

इस सम्बन्ध में जानकारी मिलने पर उपरोक्त लोग प्रयागराज पहुचे और मौके पर मौजूद महिला कर्मचारी को सत्तर हजार 17 लोगों का जोड कर 11लाख नब्बे हजार जमा कर दिया और वहां से फर्जी बीजा देकर उपरोक्त लोगों को बम्बई भेज दिया। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पता चला कि बीजा फर्जी है। इसके बाद इन लोगों द्वारा कार्यालय के नम्बर पर फोन किया तो इन लोगो को जान माल की धमकी देने लगे और मोबाइल नम्बर को बंद कर दिया।इस ठगी के शिकार युवको ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद
इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने दो माह पुराने अपहरण कांड का सफल खुलासा करते हुए…

चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ…

विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के संस्थापक के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा
विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के संस्थापक के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा

हाटा कुशीनगर । विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान हाटा के संस्थापक व पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking