News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नयी दिशा की 15वीं वर्षगांठ : विचार गोष्ठी, पौधरोपण व रक्तदानियों का हुआ सम्मान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2021  |  6:20 PM

550 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नयी दिशा की 15वीं वर्षगांठ : विचार गोष्ठी, पौधरोपण व रक्तदानियों का हुआ सम्मान WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । अपने गठन के समय से ही नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान पूर्णतः पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी रही है और इसके सदस्य व्यक्तिगत लाभ को किनारे रखकर बिना किसी सरकारी अनुदान के जन सहयोग के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। उक्त बातें संस्थान की 15वीं वर्षगांठ पर आयोजित बैठक व विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए संरक्षक डॉ0 डीएस तिवारी ने कहा। विचार गोष्ठी को डॉ0 नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ0 निगम मौर्य इत्यादि ने भी संबोधित किया। इस दौरान पौधरोपण एवं 29 अगस्त को संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 गौरव तिवारी व आभार इन्द्र मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुजारीजी देवनारायण शरण दास, गायत्री परिवार शांति कुंज के डीपी सिंह व दिलथीर यादव, अभिशांक शर्मा, ममता कश्यप, रंजीत राय, डॉ0 पंकज द्विवेदी, सुरेश गुप्ता, विवेक द्विवेदी, डॉ0 संदीप विश्वकर्मा, रविन्द्र गुप्ता, अरुण कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, राजन जायसवाल, पंकज शर्मा, कृष्ण कुमार मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…

शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस
शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking