News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 25, 2021  |  4:03 PM

1,385 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जखिनिया में शुक्रवार की दोपहर अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गया, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना पाते ही खड्डा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

शुक्रवार को जखिनिया निवासी कन्हई राजभर का लड़का दीलिप राजभर 21 वर्ष जखिनिया गांव के दक्षिण सिवान में धान की रोपाई कराने खेत गया था जहां तेज बारिश के साथ अचानक गिरी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नौजवान की मौत की खबर सुनकर परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। इधर घटना के बाद ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह ने राजस्व विभाग सहित अधिकारियों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची खड्डा पुलिस ने पंचनामा करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी होने पर भाजपा के जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए परिवार को दुर्घटना सहायता दिलाने के लिए अधिकारियों से वार्ता की। घर के एक नौजवान युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है व पूरा परिवार गहरे सदमें में है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking