News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई सम्राट महापद्म नन्द की 2441 वीं जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2022  |  7:32 PM

974 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई सम्राट महापद्म नन्द की 2441 वीं जयंती
  • सम्राट महापद्म नन्द को महान प्रतापी, शुर वीर योद्धा थे: सुरेंद्र शर्मा
  • आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीति व सामाजिक मुद्दों पर चिंतन करें: हृदया नन्द शर्मा

कुशीनगर। पड़रौना नगर के विकास खण्ड कार्यालय परिसर में नन्दवंशी नाई समाज द्वारा भारत के प्रथम सम्राट महापद्म नन्द की 2441 वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट महापद्म नन्द के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा ने सम्राट महापद्म नन्द को महान प्रतापी, शुर वीर योद्धा बताते हुए कहा कि वह शुद्र राजा थे और नाई समाज में पैदा हुए थे और छोटे छोटे राजाओं को परास्त कर 344 ईसा पूर्व राजगद्दी संभाली और उनके कुशल शासन में भारत का सुखी, सम्पन्न इतिहास लिखा गया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

अखिल भारतीय नाई महापंचायत के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ठाकुर, भाजपा देहात मण्डल पड़रौना के अध्यक्ष जवाहर चौहान ने कहा कि बुद्ध के अनुयायी महापद्म नन्द की सोंच व शासन व्यवस्था बेजोड़ थी। अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हृदया नन्द शर्मा ने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीति व सामाजिक बदलाव के लिए चिंतन, मनन व संघर्ष करना होगा। तभी हमारी भागीदारी मिलेगी। सभी का स्वागत भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलामहामंत्री सुशील शर्मा व आभार संयोजक आर्यन शर्मा व संचालन पंकज शर्मा ने किया।

इस दौरान गौरव तिवारी, विजेंद्र शर्मा, अनुराग, राकेश शर्मा, हरिशंकर यादव, अवनीश, मुकेश कुशवाहा, हरीओम, ओमपकाश ठाकुर, संतोष शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अर्जुन पटेल, दिनेश शर्मा, मनीष, अभिषेक शर्मा, ओवन सिंह, अंकित सिंह, रितेश शर्मा, सिद्धार्थ, मुकेश शर्मा, लवकुश शर्मा, लवकुश, देवा चौहान, ज्ञान नन्द, देशपाल चौहान, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking