अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मगडीहा गांव के समीप गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम निषाद पुत्र चंद्रिका निषाद उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भटगांवा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर अपने घर से बिना बताए निकल गया और गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर मगडीहा गांव के पास ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी।कुछ लोग नित्य क्रिया कर्म के लिए जा रहे थे तभी रेल लाइन पर मृतक के शव को देखा इसके बाद लोगों ने मृतक का शिनाख्त प्रेम निषाद पुत्र चंद्रिका निषाद उम्र 28 वर्ष ग्राम भटगावा थाना अहिरौली बाजार के रूप में किया। तभी किसी इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने से उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम पांडेय कांस्टेबल विपिन द्विवेदी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…