News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 29 सदस्यीय थाई बौद्ध श्रद्धालुओं व उपासकों ने तथागत बुद्ध की धम्म वन्दना कर चढ़ायी चीवर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2022  |  8:09 PM

500 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 29 सदस्यीय थाई बौद्ध श्रद्धालुओं व उपासकों ने तथागत बुद्ध की धम्म वन्दना कर चढ़ायी चीवर

कसया/कुशीनगर। बौद्ध स्थली कुशीनगर स्थित मुख्य महापरिनिर्वाण मन्दिर में थाई श्रद्धालुओं ने तथागत का विशेष पूजन अर्चन कर चीवर चढ़ाया और विश्व शांति की कामना की।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कार्तिक पूर्णिमा बीतने के बाद से कुशीनगर में बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आज शुक्रवार को लुम्बिनी होकर ग्रुप लीडर चनीटा कल्यानमित्रा के नेतृत्व में कुशीनगर पहुंचे 29 सदस्यीय थाई भिक्षुओं और उपासकों ने मुख्य मंदिर परिसर स्थित भगनावशेषों के समीप बैठकर धम्म वन्दना की। ततपश्चात थाई दल तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन कर पूजन अर्चन के साथ परिक्रमा की। बुद्ध को प्रिय कमल के पुष्प को अर्पित किया और तथागत को चीवर दान कर भिक्षुओं को संघ दान दिया। इसके बाद रामाभार स्तूप पहुंच पूजन किया। थाई दल ने बुद्धाघाट, मियावाक़ी वन का अवलोकन किया। टूरिस्ट गाइड और थाई सहित कई भाषाओं के जानकार मनोज कुमार प्रजापति ने बुद्ध स्थली के ऐतिहासिक, पुरातात्विक महत्व के बारे में दल को अवगत कराया। थाई दल यहां बुद्ध के जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी पाकर काफी अभिभूत हुए और श्री मनोज के प्रति आभार व्यक्त किया। थाई दल 13 नवम्बर को बोधगया पहुंचा। जहां से राजगीर, नालंदा, सारनाथ, वाराणसी और लुम्बिनी होते हुए गुरुवार को कुशीनगर आया। यहां से दल श्रावस्ती जाएगा और 19 नवम्बर को स्वदेश रवाना हो जाएगा।

इस दौरान सरिसा रोचनाचीन , किटिपत, चरीराट, कांनीशा थिप सु अन कान, रंगरत, थानु तो सुपल्लक, नान गुलक्स, थोंग मार्क, धनान चंतरुपंथ, कंचन इन ऑन, चुटीमा, नवरात चिंग सान, लमून, अरी, सैम टैंग आदि शामिल रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking