कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शुक्रवार 24 सितम्बर को द्वितीय राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी एस0राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देश के क्रम में परिवहन विभाग कुशीनगर के साथ सयुक्त रूप से परिवहन कार्यालय से यातायात जनजागरूकता अभियान के तहत विधायक रजनीकांत मणि, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ए0पी0 सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कसया तथा प्रभारी यातायात एवं समस्त यातायात टीम की मौजूदगी में यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर जनजागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार किया गया। इसके पूर्व सम्भागीय परिवहन कार्यालय में उपस्थित आम जनमानस को हेलमेट सीट बेल्ट की आवश्कता व अनिवार्यता तथा वाहन के ओवर स्पीड न करने नाबालिक बच्चो को वाहन न चलाने देने व अन्य यातायात नियमो की जानकारी दी गयी साथ ही उन्हें सदैव यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…
खड्डा रेलवे स्टेशन के समीप पिलर संख्या 316/03 के समीप हुई घटना खड्डा, कुशीनगर।…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित माधोपुर कट के पास…
आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…