News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस के हत्थे चढ़े मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 4 आरोपी, 06 बाइक बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 24, 2023  |  4:58 PM

1,679 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस के हत्थे चढ़े मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 4 आरोपी, 06 बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले में सेवरही पुलिस ने वाहन चोर की गैंग का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है. साथ ही चार शातिर चोरों को गिरफ्तार भी किया है. इनके पास से चोरी की 06 मोटर साइकिल बरामद हुआ है. ये गैंग लुक छिपकर कर थाना क्षेत्र व सीमावर्ती बिहार प्रान्त से गाड़ियों की चोरी करते है व अपने आर्थिक लाभ के लिए इन गाड़ियों को बेचते है व इन्ही गाड़ियों से अपराधिक कृत्य भी करते है।

आपके लिए और..- हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही...

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में सेवरही पुलिस ने 04 शातिर वाहन चोरों 01- अफरोज आलम पुत्र वजीर आलम निवासी कोयर पट्टी (बडका) थाना ठकरहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, 02- दिलीप कुमार शाह पुत्र श्री शाह निवासी मलाही टोला थाना ठकरहा जिला पश्चिम चम्पारण बिहार, 03- राजू निषाद पुत्र मोहन निषाद निवासी परसा नौका टोला थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, 04- अशोक पुत्र जयकिशुन निवासी चैन पट्टी थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को थाना सेवरही क्षेत्र के चनरी चौराहा/केन यूनियन की पुरानी बिल्डिग से 06 अदद मोटरसाईकिल (कुल कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक संगठित आपराधिक गिरोह है जिसका सरगना दिलीप कुमार शाह है। इस गिरोह के सभी अभियुक्तगण लुक छिपकर कर थाना क्षेत्र व सीमावर्ती बिहार प्रान्त से गाड़ियों की चोरी करते है व अपने आर्थिक लाभ के लिए इन गाड़ियों को बेचते है व इन्ही गाड़ियों से अपराधिक कृत्य भी करते है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 145/2023 धारा 41/411/420/473 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामद चोरी के बाइक

1- मोटर साईकिल हीरो स्पेन्डर प्लस बिना नं0 प्लेट
2- मोटर साईकिल एचएफ डीलक्स रंग लाल-काला बिना नं0 प्लेट
3- मोटर साईकिल हीरो स्पेन्डर प्लस रंग काला बिना नं0 प्लेट
4- मोटर साईकिल हीरो स्पेलेन्डर प्लस बिना नं0 प्लेट
5- मोटर साइकिल हिरो एचएफ डिलक्स रंग लाल-काला बिना नं0 प्लेट
6- मोटर साईकल हीरो एचएफ डिलक्स रंग काला बिना नं0 प्लेट

गिरफ्तारी करने वाली टीम में संजय कुमार थानाध्यक्ष सेरवही, उ0नि0 मंगेश कुमार मिश्र, उ0नि0 सुजीत कुमार भारती, उ0नि0 दिनेश यादव, उ0नि0 सचिन दिवाकर, हे0का0 प्रभात तिवारी, हे0का0 मानवेन्द्र सिंह, का0 दिलीप चौरसिया, का0 अमरनाथ, का0 उपेन्द्र कुमार, का0 सूबेदार यादव, का0 अभिषेक, का0 सानू राय, का0 सुन्दर चौधरी, का0 अवनीश दूबे, का0 विशाल गौड, म0का0 सुमन सिंह थाना सेवरही जनपद कुशीनगर सम्लित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश
क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…

हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग
हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…

चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking