कुशीनगर | जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब काबू में होती नजर आ रही है. लेकिन पिछले कई दिनों से संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आने के बाद फिर एक बार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बुधवार को जहां 22 लोग संक्रमित पाए गए तो गुरुवार को यह संख्या बढ़ कर 41 हो गई। गुरुवार को मिली 5949 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में 5908 निगेटिव व 41 लोग संक्रमित पाए गए हालांकि इलाज के दौरान दो संक्रमितों की मौत होगयी। इन्हे लेकर जिले में अब कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 210 हो गई है. राहत की बात ये रही की जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 198 हो गया है तो स्वस्थ हुए 35 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।। जिले में अबतक 15356 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है जिनमें से 14914 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।
कुशीनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य…
यूपी सीमा से सटे बिहार के नौरंगिया एवं धनहा थाने की की टीम द्वारा…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में सोमवार की रात एक…