हाटा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) ।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को उपनगर स्थित सेलिब्रेशन लान में 72 जोड़े विवाह बंधन में बंध गये। जहां हिंदु व मुस्लिम एक ही मंडप में नजर आये। सभी जोड़ों को विवाह के बाद घरेलू सामान सहित शादी के प्रमाण पत्र दिए गये। शादी में बैंड बाजे के साथ भोज का भी लोगों ने आनन्द लिया। सामूहिक विवाह के लिए 69 हिंदू जोड़े व 3 मुस्लिम जोड़ों ने नगर पालिका परिषद हाटा में पंजीकरण कराया था। विद्वान आचार्य लोकपति मिश्र उर्फ मुन्ना बाबा व आशुतोष उपाध्याय ने हिंदू युवक युवतियों की शादी वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न कराई। वहीं मुस्लिम रीति रिवाज से मुस्लिम युवक युवतियों की शादी संपन्न कराया गया। सांसद विजय दुबे, विधायक पवन केडिया,नपाध्यक्ष मोहन वर्मा, जयप्रकाश शाही, अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह व नपा के सभासदों ने नव दंपत्तियों को मोबाइल फोन, कपड़े, बर्तन, श्रृंगार के सामान, मिष्ठान, उपहार स्वरूप देकर शुभ कामनाएं दी।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्य नाथ की सोच है कि आर्थिक रूप से कमजोर युवक युवतियों की शादी सामूहिक रूप से कराई जाय। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर भाजपा कार्य कर रही है।
श्री दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत सरकार आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की बेटी का विवाह कराती है। पूरे प्रदेश में ऐसे परिवारों को चिन्हित करके उनकी बेटियों का विवाह पूर्ण रीति रिवाज से कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक पवन केडिया ने कहा कि प्रत्येक मां बाप का सपना होता है कि वह अपने बेटी का कन्यादान अपने जीते जी कर सके। उसी सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह योजना चला रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि हर गरीब परिवार की तमन्ना होता है कि उनके पुत्र पुत्रियों की शादी में वरिष्ठ जन आए जो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह ने पूरी कर दी।
श्री वर्मा ने कहा कि नगर पालिका हर साल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करेगी। उन्होंने नपा के सभासदों सहित अन्य लोगों के सहयोग के लिए आभार प्रगट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी हाटा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने की जब किप संचालन मनंजय तिवारी ने किया। गायक बलिराम द्वारा मंगलगीत गाये गए।
इस दौरान डॉ बिना कुमारी गुप्ता प्रदेश सह संयोजक ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रश्मि मिश्रा,ईओ अजय कुमार सिंह, ईओ कसया प्रेमशंकर गुप्ता,मंडल अध्यक्ष हाटा उदयभान कुशवाहा,अग्निवेश मणि,ज्ञानविक्रम सिंह मनीष चौरसिया, सुभाष प्रसाद, मुंशी सिंह, जयप्रकाश जयसवाल, बबलू तिवारी, सुकई मद्धेशिया,अखिलेश्वर शर्मा,रजनीश वरनवाल,केशव उपाध्याय, मुकेश यादव,अर्जुन मौर्या, देवेंद्र मिश्रा, अम्बरीष पटेल, सुशील चौहान,हरिनाथ सिंह, योगेंद्र मणि,पंकज भारद्वाज,अजय सिंह,संतोष श्रीवास्तव,राजन गोड़, राजेश जायसवाल,संजीव जायसवाल, शाही फैजान खान, अमरनाथ यादव,धीरज यादव,अर्जुन गुप्ता, निखिल उपाध्याय, श्रीप्रकाश मिश्र,सूचित गोड़ सहित आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…