News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: महान वैज्ञानिक भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 91वी जयंती मनाई गई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2022  |  7:39 PM

536 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महान वैज्ञानिक भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 91वी जयंती मनाई गई
  • रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

कसया/कुशीनगर। भारत के महान वैज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम की 91वीं जयंती शनिवार को कसया स्थित श्रीमती मालती पाण्डेय बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में मनाई गई। रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति को उनके जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महानता की राह दिखाने वाले डाॅ. कलाम जैसा व्यक्तित्व विश्व में हमेशा पैदा नहीं होते है। उनकी महानता को पूरे देश जानता है, अपने सम्पूर्ण जीवन में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

रोटरी के अध्यक्ष डॉ एम एच खान ने कहा कि मिसाइल मैन डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम एक साधारण घर में जन्म लेकर देश के प्रथम नागरिक बने। इस दौरान उनकी जीवन यात्रा भारत के सपनों को साकार करने जैसी रही। अग्नि व पृथ्वी जैसी मिसाइलों को मूर्तरूप देने वाले डाॅ. कलाम देश के सच्चे सिपाही की तरह जीवन की आखिरी सांस ली।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी सोनू, गौरव मद्धेशिया, दुर्गेश चतुर्वेदी, अश्वनी जायसवाल, हसमुद्दीन अंसारी, अमित श्रीवास्तव, एडवोकेट पुनीत श्रीवास्तव, सोनू चौहान, उपेन्द्र एवं आदिल शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking