Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

कुशीनगर: पेड़ के नीचे सो रही महिला के उपर गिरा पेड़ का डाली, मौत

सुनील नीलम
Jul 5, 2024, 8:16 PM IST • अब तक 193 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर।तुर्कपट्टी स्थानीय थाने के बगल के ग्रामसभा बरवाकला के टोला सिहुली निवासी एक महिला के ऊपर बीती रात को पेंड़ की डाली गिरने से मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार लगभग 60 वर्षीया लक्ष्मीना देवी पत्नी राजेश्वरी यादव बीती रात को अपने दरवाजे के सामने स्थित पीपल के वृक्ष के नीचे सोयी हुयी थी।आधी रात को अचानक पीपल की एक डाली टूटकर उनके ऊपर ही गिर पड़ा जिसके नीचे वह दब गयी।परिजन सहित अगल-बगल सो रहे व्यक्तियों को पेड़ के गिरने की आवाज जब सुनाई दिया तो सभी बाहर निकले जहाँ लक्ष्मीना को डाली के नीचे दबा हुआ देखा।घायल वृद्धा कुछ बोल भी नहीं पा रही थी।

Advertisement

परिजन उन्हें तत्काल इलाज हेतु कुबेरस्थान सीएचसी लाये लेकिन महिला की नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुँचने के पूर्व ही महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।लक्ष्मीना का आज शुक्रवार को खरदरपुल के किनारे दाह संस्कार कर दिया गया।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi