News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गेस्ट हाउस पर प्रदर्शन करने वाली महिलाओ पर मुकदमा दर्ज….बीते शनिवार को महिलाओ ने गेस्ट हाउस में देह व्यापार के खिलाफ किया था प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 4, 2023  |  7:49 AM

117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गेस्ट हाउस पर प्रदर्शन करने वाली महिलाओ पर मुकदमा दर्ज….बीते शनिवार को महिलाओ ने गेस्ट हाउस में देह व्यापार के खिलाफ किया था प्रदर्शन
  • कुशीनगर रामाभार पुल के समीप संचालित एक गेस्ट हॉउस का मामला

कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर स्थित संचालित एक गेस्ट हाउस पर देह व्यापार को लेकर गांव की महिलाओ ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिस पर गेस्ट हाउस संचालक के तहरीर पर प्रदर्शन क़र रहीं महिलाओ पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है l

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुशीनगर रामाभार पुल के समीप कुशीनगर कार्नर पर एक किराये के मकान में संचालित गेस्ट हाउस पर स्थानीय गांव की महिलाओ ने गेस्ट हाउस में देह व्यापार के धंधे की बात कहते हुए उक्त गेस्ट हाउस पर खूब हंगामा व विरोध प्रदर्शन किया था, जिसको लेकर गेस्ट हाउस संचालक भोला कुशवाहा की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने दो महिलाओ सहित कुछ अज्ञात पर गेस्ट हाउस में तोड़-फोड़ का मुकदमा पंजीकृत कर दिया है l तहरीर में गेस्ट हॉउस संचालक ने कहा है कि मकान खाली करने को कहा गया था, हमने तीन महीने का समय माँगा था, लेकिन आज ही ये मकान खाली कराने आये थे l जबकि उक्त महिलाओ का कहना था कि इस में गेस्ट हाउस के नाम पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है, जिसका हमने विरोध प्रदर्शन किया l

इस मामले में जानकारी लेने पर एसआई विवेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक भोला कुशवाहा के तहरीर पर गेस्ट हाउस में तोड़ -फोड़ मामले में दो महिलाओ सहित अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking