News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्रा0वि0अधिकारी के तहरीर पर शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 8, 2023  |  3:56 PM

1,057 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्रा0वि0अधिकारी के तहरीर पर शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरिया बाबू में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 63/ 23 धारा 353, 504, 506 आईपीसी व 3(1) द. 3 ( एससी/ एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया बाबू निवासी कर्ण प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जांच के लिए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी।जिला उद्यान अधिकारी जांच के लिए नियुक्त हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छव फरवरी 23 को जांच अधिकारी गांव में पहुंचे थे। ग्राम विकास अधिकारी ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता ने इस दौरान सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही हमारे साथ बदसलूकी की है और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। कार्रवाई की मांग को लेकर ब्लॉक कर्मी मंगलवार को ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए और अपने उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया। धरने के दौरान डीसी मरेगा भी मौके पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर धरना समाप्त करवाई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking