News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मरम्मत के चंद दिनों बाद धस गई सड़क ,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2021  |  9:02 AM

667 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मरम्मत के चंद दिनों बाद धस गई सड़क ,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन WhatsApp
Responsive image

राज पाठक/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

सपहा/कुशीनगर। तीन सप्ताह पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के कारण छह किमी लम्बे प्रेमनगर-मैनपुरकोट-प्रेमवलिया मार्ग दो जगह से धंस गई।जिससे आवागमन ठप हो गया। मसक्कत के बाद विभाग ने मरम्मत की किन्तु शुक्रवार भोर में हु बारिश के कारण मरम्मत की हवा निकल गई। सड़क पुनः धस गई। जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। नाराज ग्रामीणों ने स्थल पर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।उक्त सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही है। कई महीनों से सड़क पर विभाग ने गिट्टी गिराकर रख छोड़ा है। जिससे आवागमन पहले से ही कष्टदायक था।अब और दुरूह हो गया है। जिससे मैनपुर कोट देवी दर्शन करने जाने वाले लोगों सहित अन्य राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय गांवों के लोगों को नित्य के कार्यों के लिए आवागमन के लिए पांच किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। जानमाल का नुकसान न हो इस कारण स्थानीय लोगों ने सुरक्षा के लिए बल्ली बांस लगाकर आवागमन बाधित कर दिया है। सूचना के बाद भी मौके पर किसी अधिकारी के न पहुंचने से लोगों में रोष है। कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों की लापरवाही समझ से परे है।ग्रामीण रज्जाक अंसारी,ज़ुबैर अंसारी, रामप्रीत कुशवाहा, राजमंगल कुशवाहा,जैनूल आबदीन,असलम,क्यामुद्दीन,ऐनूल हक,जलालू शाह, यासीन अंसारी, राजकुमार कुशवाहा आदि सड़क के पुख्ता मरम्मत की मांग की है अन्यथा घेराव की चेतावनी दी है।एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि लोगों ने समस्या से अवगत कराया है,विभाग से सम्पर्क कर समस्या जल्द हल करा दी जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking