पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा घुघली मार्ग पर स्थित क्रांति चौराहे पर शनिवार रात्रि लगभग आठ बजे दिनेश चौरसिया पुत्र सुरेश चौरसिया अपने पान की दुकान पर पेट्रोल भी बेचने का काम करता है।दुकान पर पहुंचे ग्राहक को पेट्रोल देने के लिए नापने लगा कि अचानक दुकान में आग लग गयी। दिनेश जब तक दुकान से बाहर निकलता तबतक आग पेट्रोल के कारण बिकराल रूप धारण कर लिया और दिनेश भी आग के चपेट में आकर झुलस गया ।
दिनेश के दुकान के साथ बगल में नसरुद्दीन व वीरेंद्र यादव की भी गुमटी की दुकाने जलकर खाक हो गयी दुकानदारों स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आग बुझाई जा सकी।अनुमानतः लगभग लाखो का सामान व दुकान भी जलकर खाक हो गया है।दुकानदारों के सूचना पर पहुची 108 एम्बुलेंस से दिनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…