News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों की बैठक आज कलेक्ट्रेट के सभागार में सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2022  |  5:11 PM

931 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों की बैठक आज कलेक्ट्रेट के सभागार में सम्पन्न

कुशीनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी कुशीनगर एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में जनपद के प्रभारी अधिकारियों की बैठक आज कलेक्ट्रेट के सभागार में सम्पन्न हुयी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारियों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। यदि आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी प्रकार से होता पाया जाये तो आयोग के निर्देशों के अनुसार संबंधित के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लायी जाये। उन्होंने स्पष्ट किया जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। एमसीसी टीम में लगे हुए सभी प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी गण निर्धारित समय अवधि के भीतर समस्त होर्डिंग आदि हटवाने की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कर लें।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद कुशीनगर में छठे चरण में चुनाव होना है इसलिए सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है कि सभी के द्वारा अपने अपने कार्य के संबंध में तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करते हुए अपने कार्य को पूर्ण किया जाए ताकि चुनाव के दौरान समस्त चुनाव के कार्य आयोग की मंशा के अनुरूप समयबद्धता के साथ संपन्न हो सके। उन्होंने जनपद में अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य तथा वोटिंग प्रतिशतता बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने के संदर्भ में विभिन्न स्तर की कार्यवाही भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारियों के द्वारा सभी कार्य आयोग के द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपन्न किए जाएंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारी गण चुनाव के सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्ष होकर संपन्न करेंगे। प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी गण संयुक्त रूप से अपने अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की दिशा में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक , संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, अपर जिला अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा, सभी उपजिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार व अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking