News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 7, 2023  |  4:27 PM

1,002 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा WhatsApp
Responsive image
  • गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड के खड्डा के पश्चिम आउटर के बाहर की है घटना
  • खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी हैं मृतक व्यक्ति

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड पर मंगलवार को खड्डा स्टेशन से पश्चिम पीलर संख्या 317/7 के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव का रहने वाला है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

मंगलवार की सुबह गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा स्टेशन से पश्चिम आउटर सिग्नल के बाहर पीलर नम्बर 317/7 के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति की क्षत- विक्षत शव देखकर लोगों में सनसनी मच गई। सूचना पर खड्डा थाने के एसआई उपेन्द्र कुमार, अवनीश ने घटना स्थल पर पहुंचकर अधेड़ व्यक्ति की पहचान करायी तो मृतक की पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी शंकर प्रजापति पुत्र अलगू उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई। खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मौत की खबर सुनकर परिजनों में सन्नाटा पसरा है। बताते चलें कि इस महिने में ही मृतक के घर पर लड़के की शादी की तैयारी चल रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking