News Addaa WhatsApp Group Join करें

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रोटरी क्लब कुशीनगर की एक नई पहल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 17, 2024  |  6:24 PM

146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रोटरी क्लब कुशीनगर की एक नई पहल
  • डीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को कपड़े का झोला भेंट किया
  • स्वच्छता के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति उठाएं क़दम: उमेश मिश्रा

कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल के तहत कपड़े से बने झोला वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया है। इस जागरूकता अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा और कसया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अंकिता जैन को कपड़े का झोला प्रदान करके किया गया।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

जिलाधिकारी कुशीनगर ने रोटरी के इस जागरूकता अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों का सामना करने का प्रयास है। सिंगल यूज प्लास्टिक से हमारे वातावरण पर सदियों तक विपरीत प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण संरक्षण की ओर सभी को कदम बढ़ाना होगा तभी हम वातावरण स्वच्छ रख पाएंगे। कसया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अंकिता जैन ने भी इस अभियान की प्रशंसा की और कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है जो स्थानीय समुदाय को मिलकर पर्यावरण सुरक्षा में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सह-कोषाध्यक्ष सदरे आलम, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ. सुनील सिंह, महीप राव और आदिल खान भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking