News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: झोपड़ी पर गिरा पेड़ ,झोपड़ी में सो रहीं महिला की दब क़र मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 3, 2023  |  9:14 AM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: झोपड़ी पर गिरा पेड़ ,झोपड़ी में सो रहीं महिला की दब क़र मौत

कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत एक गांव में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से झोपड़ी में सों रहीं महिला की दबकर मौत हो गयी l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार की भोर में झोपड़ी में सोते समय अचानक एक सेमर का पेड़ गिर गया। झोपड़ी में सो रहीं महिला अकुली देवी पत्नी बलराम यादव 55वर्ष उसमें दबकर बुरी तरह घायल हो गयी l परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल अकुली देवी को आनन -फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया, प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी ।
परिजन शव लेकर घर आए और इसकी सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर प्रभारी कानूनगो गौरव सिंह व हलका एसआई शिवकुमार पहुंचे। एसआई ने पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के परिवार की हर संभव सरकारी मदद की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking