News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अवैध शस्त्र के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 27, 2023  |  4:30 PM

1,046 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध शस्त्र के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले की तरयासुजान पुलिस एक शातिर अभियुक्त को अवैध शास्त्र के साथ दबोचने में कामयाब हुई है। पकड़ा गया अभियुक्त इस जनपद में लूट के साथ गैंगस्टर का अभियुक्त है जिसके ऊपर कुशीनगर जनपद के विभिन्न थानों में पहले से अभियोग पंजीकृत है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा दोमाठ बाजार के पास से एक शातिर अभियुक्त अविनाश सिंह पुत्र राज नरायन सिंह सा0 बैजूपट्टी थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर की बरामदगी की गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह ,उप निरीक्षक आशीष सिंह,आरक्षी रवि साहनी के साथ क्षेत्र शांति बंदोबस्त निकले थे की डोमाठ के पास उक्त अभियुक्त पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुध्द जनपद कुशीनगर में लूट,गैंगेस्टर एक्ट सहित अन्य कई मुकदमे पंजीकृत है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-

1-मु0अ0सं0 5/21 धारा 147/148/307/323/504/506 भा0द0वि0 व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
2-मु0अ0सं0 55/21 धारा 395/397/412 भा0द0वि0 थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर
3-मु0अ0सं0 6/20 धारा 41/411 भा0द0वि0 थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
4-मु0अ0सं0 161/21 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
5-मु0अ0सं0 62/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर
6- मु0अ0सं0 85/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

स्थानीय पुलिस उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking