News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पिकअप और मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2022  |  2:34 PM

753 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पिकअप और मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत

अजित यादव/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

कुशीनगर। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के मनिकौरा जुड़ी चौक में पिकअप और मोटरसाइकिल के सामने सामने टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घटना के बाद मौका का फायदा उठाते हुए पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मनिकौरा बिन टोली निवासी धर्मेंद्र निषाद पुत्र सदाबृक्ष निषाद उम्र लगभग 32 वर्ष व पूर्णमासी पुत्र छटृठू उम्र 25 वर्ष सब्जी खरीदने मनिकौरा स्थित जुड़ी चौक आए थे। सब्जी खरीद कर वापस घर जाने के क्रम में अभी मनिकौरा बिजली घर के आगे पहुंचे थे कि चैती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार से पिक अप ने जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों के आमने सामने जोरदार टक्कर के कारण मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, और बाइक चालक की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई है। वही बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे दुकानदारों के द्वारा एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही बांसी चौकी प्रभारी मौके पर पहुँच कर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना मिलते ही रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking