कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर पालिका परिषद कुशीनगर वार्ड न.24सुबाष नगर कसया निवासी प्रधानाचार्य निरंकारी इंटर कालेज कसया अवधेश चौरसिया की पुत्री अभिप्रिया चौरसिया कुशीनगर जनपद मे ( सी.एच.ओ.) कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात हुई है जिसको लेकर माता- पिता, शिक्षकों व शुभ चिंतको ने शुभकामनायें व बधाइयाँ दी है l प्रधानाचार्य अवधेश चौरसिया ने बताया कि अभिप्रिया हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई निरंकारी इंटर कालेज व बी. एस. सी. नर्सिंग का कोर्स सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ से की है l बचपन से ही अभिप्रिया पढ़ाई मे तेज रही है और सभी कक्षाओं मे अव्वल आती रही है l शुभकामनायें देने वालों मे निरंकारी इंटरकॉलेज के शिक्षक मनोज चौरसिया,इरफानुल्लाहअन्सारी, धीरेन्द्र त्रिपाठी,मो. असलम,आशुतोष चतुर्वेदी, आदित्य पाठक,अभिषेक गुप्ता, ज्योति गुप्ता,एडवोकेट वीरेंद्रलालश्रीवास्तव,ऐड.बद्रीनारायण दूबे, ऐड.रामप्रीत यादव,अंजलि आदि प्रमुख रहे l
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…