साखोपार/कसया।कसया थाना क्षेत्र के ग्राम मैनपुर टोला रजवाबर में बीती रात हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये,सभी घायलों को सूचना पर पहुची कसया पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामाशीष पुत्र नेबुलाल से सुजीत पुत्र वृन्दा,मिन्द्रेश पुत्र रुदल से किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी तथा यह कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गई जिससे एक पक्ष से नेबुलाल व रामलाल पुत्र शंकर तथा संजू पुत्री नेबूलाल तथा दुसरे पक्ष से सुनील व सुजीत पुत्र वृन्दा,मिन्द्रेश पुत्र रुदल घायल हो गये।सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचवाया जहां डाक्टरों द्वारा गंभीर रूप से घायल संजू पुत्री नेबूलाल व नेबूलाल पुत्र शंकर व एक अन्य जिसका नाम ज्ञात नहीं हो सका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।जहां इनका इलाज चल रहा है।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…