खड्डा/कुशीनगर। नवसृजित नगर पंचायत छितौनी के पनियहवा स्थित सेंट्रल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक पर खातेदारों के खाते से धन निकासी का आरोप ग्राहकों ने लगाया है। ग्राहकों ने अंगुठा लगाने के बाद खाते से धनराशि का गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए मीडिया के समक्ष बयान दिया है।
पनियहवा स्थित सेंट्रल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर ग्राहकों के खाते से संचालक द्वारा अंगुठा लगाने के बाद जमा रुपये से कुछ रूपये या पूरा पैसा गायब हो जाने का आरोप लगाते हुए राजकुमार ने बताया कि खाते में 4 हजार रूपये निकालने के बाद 22 सौ रूपये खाते में शेष था। गुरुवार को पैसा निकालने के तो खाते में सिर्फ 5 रूपये बचे हैं। ऐसे ही तमाम ग्राहकों ने खाते से रूपये निकासी हो जाने का आरोप लगाया है। सीएसपी के अगल-बगल के दुकानदारों ने भी रूपये निकालने के लेकर प्रतिदिन खातेदार व संचालक के बीच तकरार होने की बात कही है। खाते से उनके बिना जानकारी रूपये गायब हो जाने के शिकार हुए खाताधारक अपने पैसे वापस पाने के लिए केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन केंद्र संचालक बैंक बंद किया है। खाताधारक मंजू देवी, राजकुमार संजय कुमार, फुलवंती, हीरालाल समेत तमाम खाता धारक उनके बिना जानकारी के रुपये निकासी किए जाने को लेकर केन्द्र पर चक्कर काटने को मजबूर हैं।
#कुशीनगर: खातेदारों ने ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पर लगाया खाते से अंगुठा लगाने के बाद रूपये निकालने का आरोप @myogiadityanath @dgpup @Uppolice @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @kushinagarpol #Kushinagar pic.twitter.com/Biyl3bLfcw
— News Addaa (@news_addaa) July 28, 2022
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…
हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…
पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…