हेतिमपुर/कसया । थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरा झाम निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगो द्वारा मारने पीटने और जान से मारने के लिए बंदूक तानने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष कसया को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
ग्राम निवासी शिव बच्चन पुत्र भगेलू ने एसओ कसया को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मार्कण्डेय तिवारी आदि सीलिंग की भूमि में जबरदस्ती मिट्टी कटवा रहे थे । प्रार्थी ने मना किया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। जिसपर मुझे भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारा पीटा औऱ कार चढ़ाने की कोशिश की। मेरे जेब में रखे पांच सौ रुपया व कागजात निकाल लिए । एक व्यक्ति ने मेरे ऊपर बंदूक तान दिया। मेरे शोर मचाने पर काफी लोग इक्कठा हो गए और बीच बचाव किये। पीड़ित ने बताया कि उन लोगो ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मेडिकल करवाकर थानाध्यक्ष कसया को तहरीर देकर उचित न्याय की मांग किया है ।
प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…
भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…