News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: घर में घुस युवती के साथ छेड़छाड़ व मारने पीटने का आरोप

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 14, 2021  |  6:19 PM

983 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: घर में घुस युवती के साथ छेड़छाड़ व मारने पीटने का आरोप

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी एक युवती को गांव के ही दबंगो द्वारा घर में घुसकर भद्दी-भद्दी गालियां, छेड़छाड़ व मारने पीट का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध ने पीड़ित युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

बता दें कि स्थानीय कोतवाली के बेलवनिया गांव निवासी मीरा देवी पत्नी कन्हैया मद्धेशिया ने शनिवार को तहरीर देकर जिक्र किया है कि गांव के ही जितेंद्र बर्नवाल, वेद प्रकाश पुत्रगण दशरथ व पवन पुत्र राजेन्द्र किसी बात को लेकर सुबह लगभग 9 बजे लाठी डंडे लेकर मेरे घर में घुस गए, और मेरी लड़की महिमा को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। किसी तरह हम लोग जान बचाये। इतना ही नही उक्त लोगों द्वारा ईंट पत्थर से मेरे घर के खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया गया। इस संबंध में पीड़ित मीरा देवी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

इस संबंध में कोतवाल जेपी पाठक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उक्त मामले को कुछ लोगों को थाने बैठाए है। 151 कि कार्यवाई चल रही है।ad1

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking