News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जाति प्रमाण पत्र न बनाने का आरोप लगा, धरने पर बैठे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2022  |  8:12 AM

702 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जाति प्रमाण पत्र न बनाने का आरोप लगा, धरने पर बैठे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष
  • उपजिलाधिकारी कसया क़ो पत्रक देते हुए जिला उपाध्यक्ष ने मामले से अवगत कराया l

कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.21बुद्ध नगरी कुशीनगर निवासी एक युवक जाति प्रमाण पत्र आवेदन करने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी न होने पर हल्का लेखपाल व अन्य अधिकारियो पर आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी कसया क़ो अवगत करा तहसील कैम्पस में धरने पर बैठ गया l धरने पर बैठे युवक ने बताया कि मै प्रियेश गोंड भाजपा युवा मोर्चा कुशीनगर का जिलाउपाध्यक्ष हूँ l धरने पर बैठने का कारण बताते हुए प्रियेश गोंड ने कहा कि 28 अक्टूबर 2022क़ो माता जी के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिये ऑनलाइन आवेदन किया गया था,लेकिन हल्का लेखपाल निलेश रंजन राव द्वारा आवेदन पर रिपोर्ट नही लगाया जा रहा है, औऱ लेखपाल द्वारा कहा जा रहा है, कि आपके माता जी का जाति प्रमाण पत्र उनके मायके से बनेगा l जिसके बाद बहन के नाम से जाति प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन 4नवंबर 2022क़ो किया तो उक्त लेखपाल द्वारा कहा जा रहा है कि इनका प्रमाण पत्र इनके ससुराल से बनेगा l

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

जिसके सम्बन्ध में उक्त के खिलाफ शिकायत 5नवंबर क़ो सम्पूर्ण समाधान दिवस पर किया, इसके बाद भी शिकायत का समाधान नही हुआ औऱ न ही शिकायत का रिपोर्ट मिला, जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का कहना है कि समाधान दिवस की शिकायत का समाधान या रिपोर्ट पाँच दिन के अंदर किया जायेगा l मेरी समस्या व शिकायत का समाधान न होने पर आज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सभागार में मजबूर होकर धरने पर बैठने के लिये बाध्य हूँ, जिसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होंगी l पीड़ित प्रियेश ने बताया कि इस विषय में जिलाधिकारी कुशीनगर क़ो भी शिकायत 14नवंबर क़ो किया था, तो वहां से तहसीलदार कसया क़ो किया गया था, जब 16नवंबर क़ो तहसीलदार कसया से मिला तो तहसीलदार द्वारा कहा गया कि इस विषय में मै आपका कोई सहयोग नही कर सकता l

आज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सभागार में धरने पर बैठे जिला उपाध्यक्ष क़ो तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह द्वारा आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking