News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मोदी सरकार की उपलब्धियों को चौपाल लगा कर बताया जाए- दुर्गेश राय, जिलाअध्यक्ष भाजपा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 21, 2023  |  5:03 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मोदी सरकार की उपलब्धियों को चौपाल लगा कर बताया जाए- दुर्गेश राय, जिलाअध्यक्ष भाजपा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत 26 सितंबर से 1अक्टूबर तक पार्टी के कार्यकर्ता जनपद के विभिन्न अनुसूचित बस्ती में जाकर 25 से 30 घरों में संपर्क एवं संवाद करना करेंगे। अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में जिला द्वारा तय तय अतिथि अपने अपने आवंटित गांव में सम्पर्क करेंगे।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय ने गुरुवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारी बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि सम्पर्क के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता बस्ती में उनको कोई मंदिर है तो वहां जाकर पूजा करेंगे। बाबा साहब की मूर्ति की सफाई का कार्य करेंगे और गांव में ही एक छोटी सी चौपाल लगाकर उसमें मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बताएंगे ।

बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद और संचालन जिला महामंत्री अंजेश भारती ने किया।इस अवसर पर नकुल वर्मा, सुरेन्द्र कुमार,भृगुराशन प्रसाद मौर्य, अखिलेश कुमार, कन्हैया प्रसाद, धर्मेंद्र भारती,बलिस्टर भारती,संत कुमार,मनोज कन्नौजिया, अदालत प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद लहरी, तुफानी प्रसाद आदि मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking