News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आपरेशन त्रिनेत्र संवाद गोष्ठी में बोले एडीजी अखिल कुमार- हम नहीं हैं सख्त, हैं तैयार हर वक्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 15, 2023  |  3:44 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आपरेशन त्रिनेत्र संवाद गोष्ठी में बोले एडीजी अखिल कुमार- हम नहीं हैं सख्त, हैं तैयार हर वक्त WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर । पूर्वांचल में आपरेशन त्रिनेत्र से मिले अपार सफलता के बाद “आपरेशन त्रिनेत्र” पूरे यूपी में एक माडल बन गया है। जिससे पुलिस को अपराध पर अंकुश कायम करने में काफी हद तक सफलता मिल रही है, वही अपराधियों में आपरेशन त्रिनेत्र का काफी खौफ देखने को मिल रहा है। पूर्वांचल के गोरखपुर जोन इसका उदाहरण बन गया है। आज भी “आपरेशन त्रिनेत्र” का यूपी में माडल बनाने के आतुर एडीजी अखिल कुमार द्वारा इस अभियान को आम जन के सहयोग से क्षितिज पर लाने के लिए बेताब  ही है।
इस क्रम में गुरुवार को  अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार व  जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल द्वारा थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत गैलेक्सी लीला होटल सभागार में संयुक्त रुप से “आपरेशन त्रिनेत्र संवाद गोष्ठी” में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान कुशीनगर सांसद विजय दुबे सहित जनपद के समस्त जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधुओ के साथ सम्भ्रान्त व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 
एडीजी अखिल कुमार द्वारा संवाद गोष्ठी में अपना विचार रखते हुए कहा गया की  जनसुरक्षा एवं अपराध नियन्त्रण में सीसीटीवी कैमरों के महत्व के दृष्टिगत “आपरेशन त्रिनेत्र” हर घर कैमरा के नाम से एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में इस गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अभियान में जनता के सम्भ्रान्त व्यक्तियों संस्थाओं ,जनप्रतिनिधियों,पंचायतीराज्य संस्थाओं,स्थानीय निकायों आदि की मदद से सार्वजनिक स्थानों,चौराहों,तिराहों पर निर्धारित मानक के सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। हम नहीं हैं सख्त , हैं तैयार हर वक्त, चाहे बहाना हो पसीना या फिर देना हो रक्त !
उन्होंने कहा की ऑपरेशन त्रिनेत्र की शुरुआत गोरखपुर से हुई,मा0 मुख्यमंत्री की मंशा सुरक्षित शहर की है।जनहित का कार्य, जनता की सहभागिता जरूरी ही है। ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से गोरखपुर में अपराधों में भारी गिरावट आई । इसके लिए संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान आगे आएं। महिला सुरक्षा के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र एक गेम चेंजर की भूमिका में है।कोशिश  रहे कि कुशीनगर का हर गली मोहल्ला सी सी टी वी कैमरे से आच्छादित हो।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking