News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बालू माफियाओं के आगे बौना साबित हो रहा प्रशासन, धड़ल्ले से हो रहा बालू खनन, नहीं मान रहे कारोबारी!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 2, 2021  |  6:06 PM

1,011 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बालू माफियाओं के आगे बौना साबित हो रहा प्रशासन, धड़ल्ले से हो रहा बालू खनन, नहीं मान रहे कारोबारी!
  • इस अवैध कारोबार का जिम्मेदार कौन खनन विभाग या तहसील प्रशासन

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में स्थित छोटी गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर धड़ल्ले से  बालू खनन हो रहा है। जबकि छोटी गंडक से सफेद बालू निकालने पर प्रशासन द्वारा मनाही है। फिर भी शासन के निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कारोबारी पुलिस से तालमेल कर बालू के अवैध कारोबार से मालामाल हो रहे हैं। रोक के बावजूद सफेद बालू का धंधा बखूबी फल फूल रहा है।
 हाटा कोतवाली क्षेत्र से होकर बहने वाली छोटी गण्डक नदी में दिन के उजाले और रात के अंधेरे में धडल्ले से सफेद बालू का अवैध खनन स्थानीय पुलिस के संरक्षण मे जोरों पर हो रहा है। जिससे सरकार को राजस्व की हानि होने के साथ ही नदी के किनारे बसे  किसान कृषि योग्य भूमि के उसर होने की चिंता से परेशान हैं और वहीं  एक ट्राली सफेद बालू‌ पांच हजार तथा एक डीसीएम आठ हजार रूपए में बिक रहा है। अवैध कारोबारी सेटिंग कर हर रोज हजारों रूपए के वारे न्यारे कर रहे हैं। आलम यह है कि सेटिंग के अभाव में जहां इक्का-दुक्का ट्रालियां कार्रवाई के घेरे में कभी कभार आ जाते हैं। वही सेटिंग वाले बाहन हर रोज पांच से दस हजार रूपए की कमाई आसानी से कर रहे है। हाटा कोतवाली के चर्चित घाट अथरहा, सिकटिया, दुबौली, पिपरा,संवागीपट्टी,लालीपार  आदि घाटों पर अवैध बालू खनन आज भी जोरों पर जारी है। 
बाइट।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

बालू खनन पर कार्रवाई करने का अधिकार खनन विभाग और तहसील प्रशासन का है। हम फोर्स देने के तैयार है।
-जेपी पाठक कोतवाल, हाटा

इधर शिकायत मिल रही है, कार्रवाई होगी।
-प्रमोद कुमार तिवारी, एसडीएम हाटा

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking